तनिष्क विज्ञापन को सोशल मीडिया पर एक वर्ग द्वारा ट्रोल किया गया जिसने महसूस किया कि यह "लव जिहाद को बढ़ावा" देता है. लेकिन कई लोगों द्वारा शातिर ट्रोलिंग की निंदा भी की गई. कांग्रेस नेता शशि थरूर, लेखक चेतन भगत और कई अन्य लोगों ने कहा कि यह आइडिया ऑफ इंडिया के खिलाफ है.
गुजरात के कच्छ जिले में ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क के एक शोरूम को धमकी मिलने की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने आज कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद कंपनी द्वारा निकाले गए एक विज्ञापन को लेकर उठे विवाद के बीच यह हुआ है.पुलिस ने कहा कि स्टोर पर धमकी भी दी गई थी, इसके साथ ही पुलिस ने हमला किए जाने की रिपोर्ट से इनकार किया है. "कुछ लोगों ने स्टोर को सूचित किया था कि विज्ञापन सही नहीं था और इससे उनकी भावनाओं को चोट पहुंची थी वहीं कुछ धमकी भरे कॉल भी प्राप्त हुए थे. इलाके में पुलिस नियमित गश्त करती रही है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कोई दंगा, विरोध या हमला नहीं हुआ.
सोशल मीडिया पर कई हैंडल इस विज्ञापन की आलोचना कर रहे थे और कुछ ही देर में ये ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बन गया. हालांकि कई लोगों ने इस विरोध और इससे जुड़े कई अपमानजनक पोस्ट की आलोचना भी की.
यूट्यूब पर इस विज्ञापन के डिस्क्रिप्शन में लिखा था, "उसकी शादी एक ऐसे परिवार में हुई है जो उसे अपनी बच्ची की तरह प्यार करता है. सिर्फ उसके लिए वो एक ऐसा समारोह आयोजित करते हैं, जो आमतौर पर उनके यहां नहीं होता. दो अलग-अलग धर्म, परंपराओं और संस्कृतियों का एक सुंदर संगम."
43 सेकंड का ये विज्ञापन - "एकत्वम" (यानी एकता) नाम की एक ज्वेलरी रेंज के प्रचार-प्रसार के लिए तनिष्क के सोशल मीडिया चैनलों पर पोस्ट किया गया था.
इस मुद्दे पर बीबीसी के सवालों का जवाब कंपनी ने खबर लिखे जाने तक नहीं दिया.
-
03/19/2025 358 -
11/03/2024 430
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT