09/28/2020
627
आज भी शहीद भगत सिंह देश के युवाओं के लिए सबसे बड़े आइडल माने जाते हैं-राजेश मेहता | Samachar Darpan News India
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज जयंती है. अपनी सोच और मजबूत इरादों से अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले इस नौजवान क्रांतिकारी को आज पूरा देश याद कर रहा है. भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था. जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में है. भगत सिंह ऐसे क्रांतिकारियों में से एक रहे, जिन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान न्योछावर कर दी. भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उत्तर मध्य मुंबई के भाजपा उपाध्यक्ष राजेश मेहता ने उन्हें याद करते हुए कहा है की क्रांतिवीरों की जब भी बात होगी, भगत सिंह का नाम सबसे ऊपर होगा। गुलाम देश की आज़ादी के लिए अपनी जवानी और संपूर्ण जीवन भगत सिंह ने देश के नाम कर दिया ऐसी वीरता एवं पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी और कहा कि आज भी शहीद भगत सिंह देश के युवाओं के लिए सबसे बड़े आइडल माने जाते हैं.
-
03/19/2025 630 -
11/03/2024 633
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT