04/22/2021
1057
मंगल प्रभात लोढ़ा की पहल पर मालाबार हिल में शुरू हुआ कोविड क्वारंटाइन सेण्टर
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी मालाबार हिल विधान सभा के सौजन्य से आमदार मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा महामारी के दौर में स्थानीय मुंबईकरों की सहायता हेतु शारदा स्कूल, गामदेवी में कोविड क्वारंटाइन सेण्टर बनाया गया है। श्रीमती अमृता फडणवीस जी के द्वारा २२ अप्रैल को शाम पांच बजे कोविड क्वारंटाइन सेण्टर का उदघाटन किया गया I इस अवसर पर लोढ़ा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती मंजू लोढ़ा भी उपस्थित थी। इस अवसर पर श्रीमती अमृता फडणवीस जी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आज सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया है ऐसे समय हम सभी को आगे आकर श्रद्धानुसार कोरोना के खिलाफ इस जंग में अपना योगदान देना चाहिए। हम सभी मिलकर अपनी सकारत्मक ऊर्जा से कोरोना को नेगेटिव कर पाएंगे । इस कोविड क्वारंटाइन सेण्टर में ५० बेड्स की व्यवस्था है। मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार आजकल तेज़ी से फैलते कोरोना से लोगों के मन में भय है I जैसे ही किसी व्यक्ति का आरटीपीसीआर पॉज़िटिव आता है तो वो घबरा कर अपने घरवालों और परिजनों की सुरक्षा हेतु असिम्पटोमैटिक होते हुए भी अस्पताल में भर्ती हो जाता है और परिणामस्वरूप अस्पतालों में ज़रूरतमंद लोगों के लिए बैड्स की भारी कमी हो जा रही है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हमनें असिम्पटोमैटिक मरीज़ों के लिए कोविड क्वारंटाइन सेण्टर बनाया है I इस कोविड क्वारंटाइन सेण्टर में हमनें एक ऑक्सीजन बैड का प्रबंध भी किया है ताकि किसी आपात स्थिति में और किसी मरीज़ को आक्समिक ज़रूरत पडने ज़रूरी इलाज उपलबध करवाया जा सके। महामारी के इस दौर में भाजपा मुंबई शहर की जनता की सेवा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शारदा स्कूल गामदेवी में बना ये कोविड क्वारंटाइन सेण्टर का २२ अप्रैल से कोविड के मरीज़ों के लिए उपलब्ध होगा।
-
03/19/2025 626 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT