04/05/2020
1047
Akanksha Awasthi: लॉक डाउन के दौरान भी शूटिंग में व्यस्त है यह अभिनेत्री
मुंबई: एक तरफ जहां भारत ही नहीं पूरा विश्व कोरोना के कोहराम से जूझ रहा है, प्रतिदिन कोरोना के सैकड़ों मामले देश में ही सुनने को मिल रहे हों, और प्रधानमन्त्री के लॉक डाउन की घोषणा के बाद सभी डरे-सहमे अपने घरों में रहने को मजबूर हों तो कोई कैसे भला फिल्म की शूटिंग कर सकता है, लेकिन लॉक डाउन के नियमों की धज्जियाँ उड़ा छोटे पर्दे से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी इनदिनों बिहार के सुपौल में फिल्म की सूटिंग करने में व्यस्त हैं।
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता कर्फ्यू के बाद से ही 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद सा हो गया है, सभी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को अपनाते हुए अपने घरों में कैद हैं तो वहीँ अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी बिहार के सुपौल जिले में एक भोजपुरी फिल्म की फ़िल्मी एक्शनबाजी कर रहीं हैं। इस पुरे सूटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल तक नहीं रखा गया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अब यह शूटिंग बंद कर दी गई है। हालांकि इससे पूर्व देखा गया है कि अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी हमेशा ही पीएम मोदी के सपोर्ट में खड़ी रहती हैं, लेकिन इस बार उनके द्वारा उठाये जा रहें कदम बिलकुल ही उल्टा व शर्मनाक है।
-
03/19/2025 459 -
11/03/2024 505
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT