04/02/2020
445
Sujata Udesh Patekar: नगर सेविका सुजाता उदेश पाटेकर ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बनवाये नियम: Samachar Darpan News
मुंबई: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग को काफी महत्वपूर्ण पहलू माना गया है। डब्लू एच ओ के साथ ही बार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरफ से भी सोशल डिस्टेंसिंग को कोरोना से लड़ने में कामगार माना गया है।
मुंबई से शिवसेना की नगरसेविका सुजाता उदेश पाटेकर व उनके पति मगठाने के विधानसभा प्रमुख उदेश पाटेकर ने अपने वार्ड क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिये उन्होंने क्षेत्र अंतर्गत आने वाली मेडिकल स्टोर्स, सुपर मार्केट्स, दूध व किराना सहित अन्य आवश्यक दुकानों पर दूरी बनाकर सर्कल व स्क्वायर बनवा दिया है, जिसके अंदर ही ग्राहक खड़े होकर सामानों की खरीदारी करेंगे। उन्होंने अपने क्षेत्र के एस एन दुबे रोड, सन्त नामदेव रोड, सन्त कबीर रोड व 298 नम्बर बस स्टॉप आदि क्षेत्रों में यह व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त दोनों नेता अपने क्षेत्रों में जनता से बिना आवश्यक घरों से न निकलने व लॉक डाउन को पूर्णतः सफल बनाने की भी अपील कर रहें हैं।
-
03/19/2025 258 -
11/03/2024 359
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT