नॉएडा | गौतम बुध नगर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक, निजी क्षेत्र में आरक्षण खत्म करना , युवाओं को रोजगार और किसान विरोधी विधेयकों को रद्द किए जाने के संदर्भ में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा ! आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य और आगरा बनारस मध्य प्रदेश प्रभारी एडवोकेट रविंद्र भाटी ने कहा वर्तमान केंद्र सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को छोड़कर जातिवादी एवं पूंजीवादी व्यवस्था को देश पर थोप रही है !
जिससे देश के कमजोर शोषित वंचित वर्ग के लोग लगभग बर्बादी के कगार पर खड़े हो चुके हैं !भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों के हवाले रेलवे, बैंक, एलआईसी, ओएनजीसी, एवम अन्य सभी संस्थानों का निजी करण करके पूंजीपतियों के आगे नतमस्तक तक हो गई है !
इस मौके पर उपस्थित कानपुर संभाग प्रभारी कपिल आजाद जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह भाटी जिला अध्यक्ष भीम आर्मी वीरेंद्र आजाद आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जिला उपाध्यक्ष -सलमू सैफी, जिला संगठन मंत्री उदय सिंह सत्येंद्र भाटी जिला उपाध्यक्ष सेवा नागरअनीस सैफी जगन पहलवान जी वेद पाल नागर जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार विनीत कुमार सत्या आजाद नोएडा महानगर अध्यक्ष आशु गौतम जेवर विधानसभा अध्यक्ष गोपाल दादरी विधानसभा अध्यक्ष हरीश युवा मोर्चा संगठन मंत्री आरिफ सैफी नोएडा विधानसभा अध्यक्ष संतराम जाटव प्रशांत जाटव के अलावा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे
-
03/19/2025 459 -
11/03/2024 505
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT