हाथरस गैंगरेप मामले की जांच अब CBI कर रही है. मंगलवार को सीबीआई की टीम ने घटना स्थल पर जा कर जाँच की लोगो से पूछताछ की. सीबीआई अब बुधवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. सीबीआई की टीम आज पीड़िता के परिवार के तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी. पीड़िता के दोनों भाई, पिता से सवाल किए जाएंगे.
किस तरह से मंगलवार को CBI ने जांच की
CBI की टीम मंगलवार को पहली बार घटना स्थल पर पहुंची थी. CBI ने वहाँ करीब चार घंटे गुजारे. इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया था. घटना स्थल की वीडियोग्राफी भी की साथ ही इसी स्थान पर पीड़िता के भाई और मां से सवाल किए.
इसके अलावा सीबीआई की टीम उस स्थान पर भी गई, जहां पीड़िता के शव को जलाया गया था. वहां पर भी पीड़िता के बड़े भाई से जानकारी ली गई. गांव से लौटते वक्त सीबीआई पीड़िता के भाई को साथ ले गई, हालांकि, पीड़िता के भाई ने कहा कि इस दौरान कोई सवाल नहीं हुए.
आपको बता दें कि हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना को एक महीना हो गया है. 14 सितंबर को गैंगरेप की घटना हुई थी, 29 सितंबर को पीड़िता की दिल्ली में मौत हो गई थी. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आनन-फानन में पीड़िता के शव को जला दिया, जिसपर विवाद हुआ. यूपी सरकार ने पहले इस मामले में एसआईटी का गठन किया, फिर जांच को सीबीआई के हवाले कर दिया.
-
03/19/2025 630 -
11/03/2024 633
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT