suresh gurjar
09/27/2021
558
Indore : परिवहन विभाग के खिलाफ शिवसेना ने मोर्चा खोला ,आरटीओ को सौंपा ज्ञापन।
इंदौर : इंदौर की सड़कों पर बढ़ते हादसों को और अवैध तरीके से चलाने वाले वाहन चालको की मनमानी को लेकर इंदौर परिवहन विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे शिवसैनिक , शिवसेना के मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों शिव सैनिकों ने सड़क पर उतरकर इंदौर आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर मौजूद शिवसेना नेता सुरेश गुर्जर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ज्ञापन के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है , डग्गामार बस माफियो का भ्रष्टाचार उनकी गुंडागर्दी इतनी बढ़ चुकी है कि ओवरलोडेड सामान ले जाना सामान की किसी तरह की कोई जांच ना करना जर्जर हालत के वाहनों में अत्यधिक सवारी को बिठाकर सिर्फ अपने धंधे की अपने आमदनी की सोच को रखते हुए किसी इंसान की जान की कोई परवाह किए बगैर यात्रियों की जान और माल से खिलवाड़ कर रहे भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुके है, साथ ही बताया कि ये सब शासन और सरकार की मिलीभगत से ही परिवहन विभाग इस कारनामे को अंजाम दे रहा है। गुर्जर ने परिवहन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द अगर इस जनहित की समस्या का समाधान नही किया गया तो शिवसेना इंदौर की सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी ।
-
03/19/2025 624 -
11/03/2024 626
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT