प्रमोद प्रेमी यादव
11/17/2020
618
20 नवम्बर से कोलकाता में शुरू होगी प्रमोद प्रेमी यादव की नई फिल्म की शूटिंग
धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रमोद प्रेमी यादव की एक नई फिल्म की घोषणा की गई है जिसकी शूटिंग 20 नवम्बर से कोलकाता में शुरू होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव नजर आयेंगे और सेकण्ड हीरो के रोल में सिंगर एक्टर विक्की सिंह होंगे। यह फिल्म भव्य पैमाने पर बनाई जा रही है। प्रमोद प्रेमी यादव के फैन्स के लिए यह फिल्म एक तोहफा होगी।
साथ ही विक्की सिंह के चाहने वालों के लिए भी खुश खबरी है। इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता के कई बेहतरीन लोकेशन पर होगी। इस फिल्म की शूटिंग एक ही शेड्यूल में स्टार्ट टू फिनिश होगी। फिल्म में मारधाड़, रोमांस, रोमांच के साथ साथ फैमिली ड्रामा भी है, जिसे आप एक सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म कह सकते हैं।
फिल्म की हिरोइन की कास्टिंग अभी नहीं हुई है, लेकिन बहुत जल्द ही इसकी ऑफिसियल घोषणा कर दी जाएगी। फ़िल्म निर्माता अजय कुमार बासफोर हैं। निर्देशक अनिल गुप्ता हैं। लेखक संजय सुहाना हैं। साईं बाबा एम 2 इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म के कलाकारों में प्रमोद प्रेमी यादव, विक्की सिंह के अलावा संजय पाण्डेय, संजय वर्मा, पाठक जी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 630 -
11/03/2024 633
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT