09/28/2020
593
निर्देशक योगेश राज का जन्मदिन मनाया गया | Samachar Darpan News India
मुंबई: 27 सितम्बर 2020 ! आज फिल्म लेखक और निर्देशक योगेश राज मिश्रा का जन्मदिन मुंबई के गोरेगांव स्थित इंडियन फिल्म एकेडमी के प्राँगण में कोरोना काल के चलते सोशल डिस्टन्सिंग को ध्यान में रखते हुए अपने दोस्तों के बजाय एकेडमी के बच्चो के साथ केक काट कर मानाया गया ! आप को बता दू की योगेश मिश्रा भोजपुरी फिल्म के दबंग स्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी को लेकर भोजपुरी फिल्म दबंग सरकार का निर्देशन कर चुके है जो सुपर -डुपर हिट फिल्म थी ! योगेश मिश्रा अगली भोजपुरी फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू को लेकर बना रहे है जिस की तैयारी जोर शोर से चल रही है ! उस के बाद खेसारी लाल यादव को लेकर कर दो और फिल्मे बना रहे है जिस का नाम है ''बबुआ बवाली'' और ''अतरंगी'' है इन सभी फिल्मो के लेखक मनोज पांडेय है !
इस औसर पर योगेश मिश्रा को काफी लोगो ने शुभकामनाये दी जैसे संजय भूषण पटियाला ,विवेक सिंह ,आयुषी दत्त , सुनील शर्मा ,चन्दन ,नवीन कुमार सर्राफ ,धर्मेश मिश्रा ,पंकज साहनी आदि लोग उपस्थित थे ! अकादमी के बच्चो के बीच आज मास्क और सेनिटीजऱ का वितरण किया। जन्मदिन के इस अवसर पर योगेश राज मिश्रा को दबंग स्टार खेसारी लाल ,अरविन्द अकेला कल्लू ,संजय पांडेय ,आयुषी दत्त,प्रेमांशु जी ,लाल बाबू पंडित ,संजय भूषण ,विवेक सिंह समेत कई इंडस्ट्री के लोगो ने बधाई दी और सोशल मीडिया पर लगातार सब लोगो की बधाई आ रही जिसके लिए योगेश मिश्रा ने बहुत आभार प्रकट किया है और साथ ही अपने दर्शको और अपने सभी चाहने वालो को दिल से धन्यवाद करते हुए कहा की कोरोना के इस काल में सबको बहुत सावधानी बरतने के साथ साथ अपने मनोबल को लगातार बढ़ाते रहना चाहिए क्यों की जैसे हर रात के बाद हमेशा दिन आता है वैसे ही इस कोरोना काल के बाद सबकुछ अच्छा ही होने वाला है अभी के इस कोरोना के समय में किसी भी नकारात्मक बातो पर ध्यान नहीं देना चाहिए
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 630 -
11/03/2024 633
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT