JAYA SINGH TIWANA
05/11/2021
703
भाजपा नगरसेविका जया तिवाना के प्रयास से covid वैक्सीनेशन सेंटर की शुरूवात |
मुंबई : देश में जब कोरोना की दूसरी लहर रफ्तार पकड़ रही है देश पूरी तरह से कोरोना से मजबूती से लड़ रहा है जिससे लिए सबसे जरूरी हथियार और सहूलियत कोविड वैक्सीन है मोदी सरकार की मुहीम है कि ज्यादा से ज्यादा और जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन सभी को लगाई जाये उसी कड़ी में मुंबई के मलाड वेस्ट से भाजपा नगरसेविका जया तिवाना के अथक प्रयास से मलाड वेस्ट स्थित वार्ड 47 में बीजेपी जिला अध्यक्ष गणेश खनकर के कर कमलो से 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। ये सेंटर नगरसेविका जया तिवाना और राजस्थानी सेवा समिति के सहयोग का परिणाम है। मीडिया से बातचीत के दौरान नगरसेविका जया तिवाना का कहना था की कोरोना के हालत को मद्देनज़र रखते हुए हमारी पूरी कोशिश है कि सेंटर पर भीड़ भाड़ ना हो। इसलिए वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर आने से पूर्व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना का कहना था कि इस केंद्र में 500 लोगों को हर रोज वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी मुंबई में वैक्सीन की कमी है तो फ़िलहाल दो सौ लोगों को ही वैक्सीन दिया जायेगा सिर्फ उनको ही दिया जाएगा, जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है।
-
03/19/2025 624 -
11/03/2024 626
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT