CM yogi

CM yogi

01/30/2022
Uttar Pradesh Election 2022 News : आपदा में भारत नहीं, इटली में बैठी नानी आती हैं याद, योगी आदित्यनाथ ने राहुल गाँधी पर कसा तंज
Samachar Darpan News Samachar Darpan News

Uttar Pradesh :उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के लिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. राजनेताओं के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. आज बुलंदशहर के दौरे पर गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी में कांग्रेस की प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब भारत में कोरोना जैसी आपदा आती है तो इन भाई बहन को इटली में बैठी नानी याद आती हैं.

CM योगी ने कहा जब-जब भारत में आपदा आई, तब-तब राहुल-प्रियंका इटली चले गए
बुलंदशहर में सीएम योगी ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में कहा, ‘’तीसरी वेव के दौरान एक नया वेरिएंट ओमीक्रॉन देखने को मिला. लोग आशंकित थे कि क्या होगा. हमने कहा कि हमारी सरकार न केवल पेशेवर गुंडों और माफियाओं को ठीक करती है, बल्कि कोरोना को भी ठीक कर देगी.’’ उन्होंने आगे कहा कि जब-जब भारत में आपदा आई, तब तब राहुल-प्रियंका इटली चले गए.

सीएम योगी ने कहा पहले की सरकारों के लिए सैफई परिवार का विकास ही सब कुछ था
अखिलेश पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘’पहले की सरकारों के लिए सैफई परिवार का विकास ही सब कुछ था. वो इससे बाहर नहीं निकल सकते थे. बहन जी के लिए भी भतीजे का ही विकास सबकुछ था.’’ उन्होंने कहा, ‘’पिछली सरकारें अपराध के लिए तमंचा बनवाती थी और विकास तो पिछली सरकार के एजेंडा में था ही नहीं.’’





LEAVE A COMMENT