manoj parmar indore
07/11/2021
508
थावरचंद गहलोत ने ली कर्नाटक के राज्यपाल की शपथ बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने दी शुभकामनाएं
बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के 19वें रिपीट 19वें राज्यपाल के तौर पर राजभवन में रविवार को शपथ ली।
कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका ने श्री गहलोत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने थावरचंद गहलोत को शुभकामनाएं दी साथ ही कहा की राज्यपाल के तौर पर शपथ लेना देश प्रदेश और समाज को उन पर गर्व है साथ ही उनके उज्जवल और सफल कार्यकाल की प्रार्थना |
की आपको बताते चले कि 73 वर्षीय गहलोत ने मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले पिछले सप्ताह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। श्री गहलोत से पहले श्री वाजूभाई वाला इस दक्षिण भारतीय राज्य के राज्यपाल के तौर पर 2014 से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
श्री गहलोत के शपथ ग्रहण के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा तथा पूर्व राज्यपाल श्री वाला भी अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। श्री गहलोत राज्यसभा के सदस्य थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छह जुलाई को श्री गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया था। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 18 मई 1948 को जन्मे श्री गहलोत ने उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की है।
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 454 -
11/03/2024 503
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT