बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है और नेताओं के नामांकन पत्र भरने का सिलसिला जारी है. बिहार के नेता विपक्ष और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बागडोर संभाल रहे उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बुधवार को वैशाली के राघोपुर सीट से नामांकन किया.
तेजस्वी यादव ने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पैर छुए और उनके हाथ से दही-चीनी खाकर नामांकन पत्र भरने के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई और समस्तीपुर के हसनपुर सीट से उम्मीदवार तेजप्रताप यादव से भी आशीर्वाद लिया.
नामांकन के लिए रवाना होने से पूर्व तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर बिहार को लेकर किए गए अपने प्रण को भी दोहराया. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूंगा. हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूं.'
उन्होंने आगे लिखा, 'इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूं. परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हूं.' बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव जहां समस्तीपुर के हसनपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.
तेजस्वी के नामांकन करने जाने से पहले उनकी मां राबड़ी देवी ने कहा सिर्फ हमारा परिवार ही नहीं बल्कि पूरा बिहार और पार्टी भी लालू जी को मिस कर रही है.
-
03/19/2025 630 -
11/03/2024 633
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT