04/02/2020
Subhash Pasi: लॉक डाउन में हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए विधायक सुभाष पासी ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर: Tv live News
Samachar Darpan News Samachar Darpan News

गाज़ीपुर: कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लागू किये लॉक डाउन की वजह से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जहां जनता की परेशानियों को दूर करने को लेकर विभिन्न कदम उठा रही है तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय नेता भी अपने क्षेत्रवासियों के मदद के लिये आगे आये हैं।

गाजीपुर जनपद के सैदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी लॉक डाउन के बिच क्षेत्रवासियों के दर्द को समझते हुए उनके मदद के लिए प्रतिदिन पहल कर रहें हैं। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों तक विधायक द्वारा प्रतिनि राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके अतिरिक्त विधायक श्री पासी ने क्षेत्रीय जनता के लिये एक कमेटी का गठन कर कुछ हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किये हैं, जिसके जरिये क्षेत्रीय जनता मदद की गुहार लगा सकती है। अक्षर फाउंडेशन के साथ पहल करते हुऐ विधायक श्री पासी ने निम्न नम्बर जारी किये हैं-


मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश एवं जनपद गाजीपुर के लोगों के लिए हेल्पलाइन नं. 

आशु दुबे - 8081155557
(विधायक प्रतिनिधि)

मोतीचंद पासी - 8779603699
(विधायक के भाई)

पप्पू यादव - 9616424444
(कार्यालय प्रभारी)

सुनील यादव - 7268808080
(युवा शक्ति संघ कार्यकर्ता)

मुनिस्वामी - 8874926322
(सैदपुर कार्यालय)





LEAVE A COMMENT