09/28/2020
शहीद भगत सिंह की वीरता और पराक्रम की गाथा देशवाशियो को युगो युगो तक प्रेरित करती रहेगी-भगत सिंह बिष्ट | Samachar Darpan News India
Samachar Darpan News Samachar Darpan News
अंग्रेजी हुकूमत से देश की आजादी के लिए चले राष्ट्रवादी आंदोलनों में भगत सिंह  का नाम सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में आता है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को अविभाजित भारत में लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलां है जो पंजाब(भारत) में है। भगत सिंह के विचार बेहद उल्लेखनीय हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद उनके क्रांतिकारी विचारों का पता चलता है। भगत सिंह के विचार युवाओं में देशप्रेम और क्रांति की प्रेरणा देते हैं। भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 'नेशनल अपनी पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट  ने उन्हें याद करते हुए प्रेरणा का अक्षुण स्रोत बताया है और कहा है की क्रांतिवीरों की जब भी बात होगी, भगत सिंह का नाम सबसे ऊपर होगा। गुलाम देश की आज़ादी के लिए अपनी जवानी और संपूर्ण जीवन भगत सिंह ने देश के नाम कर दिया ऐसी वीरता एवं पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।




LEAVE A COMMENT