09/22/2020
400
युवाओं और किसानों के गुनाहगार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : श्रीनिवास बी वी
नई दिल्ली, 22 सितंबर 2020: युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और किसान विरोधी काले विधेयकों के विरोध में आज भारतीय युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकताओं ने प्रदर्शन कर नई दिल्ली में संसद भवन का घेराव किया। संसद घेराव और इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने किया। दिल्ली पुलिस ने श्रीनिवास बीबी के साथ ही, प्रदर्शन कर रहे हजारों कार्यकताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर श्रीनिवास ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार युवा और किसान विरोधी है। प्रधानमंत्री युवाओं और किसानों के गुनाहगार हैं। अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए वह देशवासियों की आवाज दबा रहे है। मैं एक बात कहना चाहता हूं कि किसान विरोधी काले कानून प्रधानमंत्री की सनक है और यदि इन जनविरोधी कानूनों वापस नहीं लिया। तो सड़कों पर जमकर लड़ाई होगी। आज संसद का घेराव हमने इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए किया है।’ प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला भी दहन किया।
भारतीय युवा कांग्रेस ने पहले ही युवाओं में बढती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को जगाने के लिए ‘रोजगार दो’ अभियान चला रही है। श्रीनिवास ने कहा, ‘केंद्र सरकार युवाओं के वोट लेना जानती है लेकिन वहीं युवा जब रोजगार मांगता है तो उसे लाठी मिलती हैं रोजगार नही। राहुल गांधी जी बार बार कहते है कि यह सूट-बूट की सरकार है। सच यही है कि यह सरकार 130 करोड़ भारतीयों के लिए नहीं बल्कि दो चार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। इसकी प्राथमिकताएं युवाओं को रोजगार देना नहीं बल्कि अपना पेट भरना है। श्रीनिवास ने कहा , “यह युवाओं के साथ 6 साल से गद्दारी कर रहे हैं 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा किया लेकिन उल्टे सबके रोजागर छीन रहे हैं। अब किसानों के लिए काले कानून लेकर आ गए हैं मैं कहना चाहता हूं अगर तुम्हें जिद है लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने की, तो हमें भी जिद है इस लोकतंत्र को बचाने की.. युवा विरोधी-किसान विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करेगी।
श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘युवा और किसानों को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल है यही किसान और युवा जब अधिकार मांगते है तो भाजपा की अहंकारी सरकार लोकतांत्रिक विरोध को सहन नहीं करती है और युवाओं और किसानों पर लाठियां बरसाती है। इससे पहले पंजाब में युवा कांग्रेस की ओर से किसान आक्रोश रैली आयोजित की गई। भारतीय युवा कांग्रेस किसानों और युवाओं के मुद्दे पर मुखर है और इन मुद्दों पर लगातार केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरने का काम कर रही है। रोजगार दो अभियान, पंजाब में किसान आक्रोश रैली और अब संसद का घेराव इसके उदाहरण है।
प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवारू ने कहा, ‘जिस प्रकार लोकतंत्र में जनता की, युवाओं की किसानों की आवाज की अनदेखी केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह सरकार किसान व युवा विरोधी है। भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं और किसानों की लडाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। हम सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे।
संसद घेराव के इस जंगी प्रदर्शन में दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रभारी हरीश पवार, राजस्थान युवा कांग्रेस प्रभारी इब्राहीम राय मनी, गुजरात युवा कांग्रेस प्रभारी सीताराम लांबा, दिल्ली युवा कांग्रेस की सह प्रभारी खुशबू शर्मा, पंजाब युवा कांग्रेस के सह प्रभारी मुकेश कुमार और राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक गणेश गोघरा, पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र ढिल्लन उत्तराखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी व हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-
03/19/2025 257 -
11/03/2024 359
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT