सिरसा : पिपली में किसान रैली के दौरान पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठचार्ज से केंद्र व प्रदेश की बीजेपी का किसान व मजदूर विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। नेशनल अपनी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष भगत सिंह विष्ट ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा की हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के अहित में पास किए गए तीन काले अध्यादेश के खिलाफ पिपली में किसानों को रैली में जाने से रोक उन्हें हिरासत में लेकर जबरन थानों में ठूसने पर उनके मौलिक अधिकारों का हनन किया है। सरकार द्वारा किसानों का इस कदर रास्ता रोकना उसकी तानाशाही का परिचायक है।विष्ट ने कहा कि सरकार द्वारा पास किए गए यह किसान विरोधी ऑर्डिनेंस के तहत सरकार एमएसपी खत्म कर देगी जिससे न केवल सरकार किसान का अनाज खरीदने से बच जाएगी बल्कि वह अनाज के भंडारण व इसकी सुरक्षा से भी अपनी जिम्मेवारी से भाग जाएगी। इस प्रकार यह तीन काले कानून न केवल किसान विरोधी है बल्कि यह मजदूर व्यापारी व मुनीम वर्ग के भी खिलाफ हैं।
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 555 -
11/03/2024 572
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT