mumbai tardeo news
मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला रेसिडेंशियल इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से 7 लोगों को मौत हो गई, जबकि कई घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी. मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंची, उन्होंने बताया कि 6 बुजुर्गों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत पड़ रही थी, जिसको देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आग पर तो काफी हद तक काबू पा लिया गया है लेकिन धुंआ अभी भी चुनौती बना हुआ है.
खबर है कि ताड़देव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास स्थित कमला सोसाइटी नाम की 20 मंजिला इमारत में आग अल सुबह 7:30 बजे लगी. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी. उन्होंने कहा, ‘यह 20 मंजिला इमारत है. आग इसकी 18 वीं मंजिल पर लगी. सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची. अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया है.’ उन्होंने कहा कि इसे तीसरे स्तर (भीषण) की आग बताया गया है.
मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, "सुबह जब आग लगी तो सबसे पहले आसपास के लोगों को इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया. जिसके बाद लोकल लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. " उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां आग बुझाने का काम चल रहा है. इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं. जितने भी ज़ख़्मी है वो धुएं की वजह से हुए हैं. मेयर ने कहा, "6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है."
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 358 -
11/03/2024 431
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT