mumbai new eyecare hospital

mumbai new eyecare hospital

02/01/2022
मुंबई में खुला नया आयी केयर अस्पताल इन्फिगो हॉस्पिटल और विवान मित्र मंडल के साथ जुड़ कर किया गया शुरू
Samachar Darpan News Samachar Darpan News

Maharashtra : महाराष्ट्र के मुंबई में भाई जगताप द्वारा एक नए आइ केयर हॉस्पिटल का उद्धघाटन किया गया, जिसमे कांग्रेस के प्रवक्ता और कई बड़े नेता शामिल थे। कांग्रेस नेता मेहुल द्वारा और भाई जगताप द्वारा इस हॉस्पटल के उद्धघाटन के समय कांग्रेस के और विवान मित्र मंडल (Vivan mitra mandal) के सदस्य सभी शामिल थे। मुंबई में शुरू हुआ यह नया हॉस्पिटल उन सभी लोगो के लिए है जो महंगे और बड़े खर्च की वजह से इलाज कराने से चूक रहे थे, साथ ही अच्छे डॉक्टर और उन्दा सुविधओं के साथ।

यह हॉस्पिटल विवान मित्र मंडल और इन्फिगो आयी केयर हॉस्पिटल (Infigo eye care hospital) के साथ जुड़ कर शुरू किया गया है। मिडिया से बात चित के दौरान भाई जगताप ने बताया की इस हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट और अनुभवी डॉक्टर के साथ अच्छी सुविधाएं प्राप्त होगी साथ ही कम फीस में लोग इस हॉस्पिटल में अपनी आँखों का इलाज करा सकते है। भाई जगताप ने बताया की मुंबई में इन्फिगो हॉस्पिटल के पुरे 20 हॉस्पिटल मौजूद है जिसके बाद ये एक और हॉस्पिटल जो की विवान मित्र मंडल के साथ जुड़ कर शुरू किया गया है।

आपको बता दे कांग्रेस (Congress) नेता मेहुल से बात चित के दौरान उन्होने बताया की इस हॉस्पिटल के उद्धघाटन के में पुरे विवान मित्र मंडल को बेहद ख़ुशी हुई और उन्होने बताया की विवान मित्र मंडला द्वारा ऐसे कई अच्छे कार्य मुंबई (Mumbai) में पुरे किये गए है, जिसका लाभ मुंबई के निवासी आज भी उठा रहे है जो हम 2012 से करते आ रहे है। विवान मित्र मंडल की सदस्य भी वहां मौजूद थी जिन्होंने आँख के सम्बंधित बिमारियों को बताते हुए कहा की इन सभी बिमारियों को नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए और आँख जैसी नाज़ुक अंग को बोहोत ही सजोग कर रखना चाहिए जिसका ध्यान रखते हुए मुंबई रहवासियों के लिए विवान मित्र मंडल की ओर से हॉस्पिटल की शुरुआत की गयी है।





LEAVE A COMMENT