04/01/2020
399
Mehul Gosaliya: कोरोना से बचाव के लिये कांग्रेसी नेता मेहुल ने बांटा मास्क: Samachar Darpan News
मुंबई: विश्वभर के लिये मनुष्य का दुश्मन बन चुके कोरोना वायरस के मद्देनजर महाराष्ट्र सहित देश भर में कोहराम मचा हुआ है। इस कोहराम से बचाव के लिये मुंबई के कांग्रेसी नेता लोगों में मास्क बांट रहें हैं।
जिला प्रतिनिधि मुंबई नार्थ के कांग्रेसी नेता मेहुल गोसलिया ने विवान मित्र मण्डल के सहयोग से मुंबई के बोरीवली, तिलक नगर, बोरपोट पाड़ा, पोइसर नाका आदि क्षेत्रों की जनता के बीच कोरोना वायरस के बचाव के लिये मास्क बांटा। गौरतलब हो कि मेहुल गोसलिया अक्सर सामाजिक कार्यों में जनता की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। मेहुल गोसलिया के अनुसार वह कोरोना वायरस के मद्देनजर उठाये गए लॉक डाउन तक ऐसे ही सामाजिक कार्य करते हुए गरीब, असहाय व जरूरतमन्द लोगों के साथ ही अन्य सभी जनता की मदद करते रहेंगे।
-
03/19/2025 258 -
11/03/2024 359
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT