इंदौर | सांवेर विधानसभा मे जिस तरीके से उपचुनाव को ले कर सभी पार्टीया प्रचार प्रसार मे लगी हुई है। वही निर्दलीय से प्रत्याशी राजेश मालवी भी मैदान मे अपना मोर्चा संभाले हुए है। वे चाहते है सांवेर के विकास के साथ साथ गरीबो की समस्याओ को भी समझकर उन पर विचार किया जाए।
उनहोने कहा जो पिछले यहा के विधायक थे वो बस जीतकर कुर्सी पर बैठ गए औऱ साल भर जनता को धोका दिया औऱ अभी तक जो भी जीतकर आया है किसी ने कोई विकास नही किया है सांवेर को पिछड़ा हुआ रखा है।क्षेत्र पर औऱ क्षेत्र की जनता पर उनका कोई ध्यान नही था सिर्फ स्वार्थ औऱ सत्ता के लालच मे सांवेर की जनता का सहारा लिया।
औऱ अभी भी सांवेर विकास की दृष्टि से पीछे है जैसे नर्मदा लाने का, कन्या विश्वविद्यालय की मांग जो अभी तक पूरी नही हुई जिससे क्षेत्र की कन्याओं को अभी भी शिक्षा के लिए दूर शहरो मे जाना पड़ता है उन्हें यहा उच्च स्तर पर शिक्षा नही मिल पाती है।
-
03/19/2025 459 -
11/03/2024 505
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT