10/13/2020
पवन सिंह का देवी गीत नईहर से अपना मंगा लीजिये 10 घन्टे में 1 मिलियन और 1 दिन में 2 मिलियन व्यूज किया पार
Samachar Darpan News Samachar Darpan News
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह का नया देवी गीत नईहर से अपना मंगा लीजिए यूट्यूब पर 10 घन्टे में 1 मिलियन और 1 दिन में 2 मिलियन व्यूज पार कर लिया। यह देवी गीत रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस साल का पवन सिंह का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ पहला देवी गीत है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत कर्णप्रिय देवी गीत नईहर से अपना मंगा लीजिये को मधुर स्वर में गाया है पवन सिंह ने और उनके स्वर में स्वर मिलाईं हैं सिंगर सोना सिंह ने। इस  देवी गीत को लिखा है गीतकार संतोष साहिल ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। परिकल्पना दीपक सिंह, सहयोग रानू सिंह, अमित सिंह, पुतुल सिंह, आशीर्वाद माता-पिता, अजीत सिंह जोकरही का है। एक दिन में दो मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिलने पर पवन सिंह ने सभी श्रोताओं व माता जी के भक्तों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

  • VIA
  • Samachar Darpan News
  • TAGS



LEAVE A COMMENT