09/30/2020
मनीषा के लिए न्याय की मांग करते हुए नेशनल अपनी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा | Samachar Darpan News India
Samachar Darpan News Samachar Darpan News
देश में निर्भया केस जैसा एक और मामला सामने आया है। देश की बेटियों पर फिर से वही दरिंदो का साया मंडराया है। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में घटी घटना ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है, उत्तर प्रदेश के हाथरस की बलात्कार पीड़िता दलित लड़की मनीषा  के साथ दरिंदों ने दरिंदगी की। उन्होंने उसके साथ न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसकी पिटाई कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।  उसकी गर्दन पर वार किया और उसकी जीभ काट ली। गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की और उसे मरा समझ कर आरोपी उसे छोड़कर चले गए। 
    मनीषा के न्याय के मांग की आवाज उठाते हुए नेशनल अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने कहा हमारे देश की बेटी मनीषा के साथ जो रेप हुआ है जिस तरह की दरिदंगी की गयी है ऐसे लोगो को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। नेशनल अपनी पार्टी का यह मनना है हमारे देश की बेटी को समाज मे किसी वर्ग में ना बाँटा जाए वो हम सब की बेटी  और हम सब को उस के लिए लड़ाई लड़नी है। मनीषा के साथ जिस प्रकार की दरिदंगी की गयी है उसे देखकर ऐसा लगता है उत्तरप्रदेश मे और वहाँ की सरकार मे जिस तरह की अराजकता फैली हुई है उसे देखकर लगता है कि वहाँ कोई बेटी सुरक्षित नही है। आज मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी कहना चहता हूँ कि ऐसे दरिंदगो को सख्त से सख्त सजा दे। नेशनल अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरा कहना है कि ऐसे बुराइयों  का हमेशा विरोध किया जाए और मनीषा को न्याय मिले उस के लिए हम तत्पर रहेंगे और आगे अगर सरकार इन दरिंदों को फाँसी की सजा नही देती है मनीषा के साथ न्याय नही होगा तो हम आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे और मनीषा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। नेशनल अपनी पार्टी मजलूमों और मजबूरों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।




LEAVE A COMMENT