bhupendra singh
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने उन्हें रेत खनन मामले में गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार शाम को जांच एजेंसी ने हिरासत में ले लिया और आज उसे सीबीआई अदालत में पेश करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी की ओर से कहा गया है कि हनी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देर रात गिरफ्तार किया गया है. बता दे कि, इस से पहले पिछले महीने ईडी ने हनी के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 8 करोड़ रुपए जब्त किए थे. यह छापेमारी पंजाब में अवैध बालू खनन कार्यों के सिलसिले में की गई थी.
वहीं आप को बता दे कि, एक बयान में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि "अवैध" रेत खनन और संपत्ति लेनदेन से जुड़े कागजात, मोबाइल फोन, 21 लाख रुपये से अधिक का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी से तलाशी के दौरान जब्त किए गए थे. साल 2018 में पंजाब के नवांशहर में रेत के अवैध खनन को लेकर पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था. इस मामले में आरोपी कुदरतदीप सिंह थे, जिनकी नवांशहर में एक खदान थी.
आरोप है कि कुदरतदीप सिंह ने 2 कंपनियां बनाई थी जिनमें भूपिंदर सिंह हनी भी निदेशक थे. इस केस में 26 आरोपी हैं, जिनमें ज्यादातर ट्रक ड्राइवर हैं. एफआईआर के मुताबिक पुलिस ने अवैध रेत से भरे 30 ट्रक पकड़े थे. इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि, पंजाब में 1 चरण में चुनाव होना है. 20 फरवरी 2022 को पंजाब में चुनाव होंगे वहीं 10 मार्च 2022 को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 552 -
11/03/2024 570
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT