DR.RAJESH SONKAR BJP
07/29/2021
513
BJP राऊ मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ |
राऊ : राऊ मंडल भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति राऊ स्थित मनमंदिर गार्डन में बैठक संपन्न हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन और उनकी कार्यक्षमता को लेकर कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में विशेष अथिति के रूप में भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती मौजूद रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला अध्य्क्ष डॉक्टर राजेश सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अनिल पाटीदार ने बताया कि किस तरीके से विगत 2 वर्षों में कोरोना काल से पूरा देश लड़ रहा है और इसी बीच इंदौर राऊ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो कार्य किया है लोगों की जो सेवाएं की हैं राहगीरों की मदद की है मरीजों को हॉस्पिटल तक पहुंचाया है इसी तरह और भी कई जनहित के कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए डॉ राजेश सोनकर ने काफी क्रांतिकारी विचारों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया |
मंडल कार्यसमिति की बैठक में डॉक्टर राजेश सोनकर द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ स्तर तक कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा गया कि किस तरीके से किन किन योजनाओं के आधार पर हम अपने क्षेत्र के सभी नागरिकों से चर्चा करें किस तरह उनसे संपर्क कर उनको भारतीय जनता पार्टी के विकास और योजनाओं के बारे में संवाद करें और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को कार्य करने की प्रेरणा और कार्य करने की योजना को लेकर बताया कि ग्राम पंचायत तक भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है और और पार्टी के कार्यकर्ता किस तरह सक्रिय होकर अपने क्षेत्र में लोगों के बीच कार्यकर्ता जो योजनाएं केंद्र सरकार से निकलकर बूथ स्तर तक के लोगों तक उन योजनाओं का लाभ दिलाना और उनको सरकार की योजनाओं के बारे में बताना और उनको जागरूक करना देश हित के लिए भारतीय जनता पार्टी जिस तरह कार्य कर रही है उसको जन जन तक पहुँचाना |
बैठक में मुख्य रूप से राऊ मंडल अध्यक्ष
अनिल पाटीदार ,महामंत्री रविंद्र चौधरी, पवन सोलंकी ,दिनेश कुमार ,संगीता कोलते, लता अभियंकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विद्या पॉल के साथ साथ सेकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |
- VIA
- Samachar Darpan News
-
03/19/2025 353 -
11/03/2024 428
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT