भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी सिनेमा

10/23/2020
अंजना सिंह और अमरीश सिंह की फिल्‍म ‘जय मां विंध्‍यवासिनी’ का हुआ भव्‍य मुहूर्त
Samachar Darpan News Samachar Darpan News
भोजपुरी के ख्‍यातिप्राप्‍त निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु इंडस्‍ट्री में अलग तरह की फिल्‍म बनाने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि अब वे एक और बेहतरीन धार्मिक फिल्‍म ‘जय मां विंध्‍यवासिनी’ लेकर आ रहे हैं। इसका मुहूर्त आज सफलता के साथ मुंबई में संपन्‍न हुआ। फिल्‍म में भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनके साथ फिल्‍म में अमरीश सिंह भी मेल लीड में होंगे। इस फिल्‍म को जय सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्‍म की शूटिंग अगले महीने 2 नवंबर से होगी।

श्रद्धा साईं प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्‍म के बारे में विष्‍णु शंकर बेलु ने खुद बताया कि ‘जय मां विंध्‍यवासिनी’ धार्मिक मानदंडों की उत्‍कृष्‍ट सिनेमा होगी। इसके लिए हम हमने काफी तैयारियां की हैं। हम इस फिल्‍म को बड़े पैमाने पर शूट करने वाले हैं। फिल्‍म का आयाम अब तक बनी धार्मिक फिल्‍मों से अलग और नई होगी। आधुनिक तकनीक से नया ग्राफिकल प्रजेंटेशन भी फिल्‍म में मुख्‍य आकर्षण होगा। हम फिल्‍म के शूट को आगामी 2 नवंबर से जायेंगे।  फिल्‍म की शूटिंग हंडिया प्रयागराज में की जायेगी और इसमें 8 गाने होंगे।

उन्‍होंने बताया कि इस फिल्‍म में अंजना सिंह और अमरीश सिंह के साथ प्रकाश जैश, विनोद मिश्रा, के के गोस्‍वामी, उमाकांत राय, रिंकी भारती, सम्राट चतुर्वेदी, रश्मि शर्मा और आम्रपाली दुबे भी होंगी। फिल्‍म के भक्तिमय सुरीले गीत – संगीत मुन्‍ना दुबे के होंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला होंगे। कार्यकारणी निर्माता उमाकांत राय हैं .

  • VIA
  • Samachar Darpan News
  • TAGS



LEAVE A COMMENT