PM modi
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने मुख्य रूप से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने साथ ही अपनी सरकार के उपलब्धियों का भी जिक्र किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ''नशे की जिस समस्या ने आपको और आपके परिवार को परेशान कर रखा है. आप लोग जिससे पंजाब को दूर रखना चाहते हैं. पिछले चुनाव में जिन लोगों ने नशे के संबंध में भांति-भांति के भाषण किए और चुनाव खत्म होते ही खो गए.''
पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्होंने (AAP) आपकी तो मदद नहीं की. उल्टा इस कमी को दिल्ली के नौजवानों तक पहुंचा दिया. वो लोग आज फिर वहां (पंजाब) में पहुंचे हैं. वो लोग मीठी-मीठी बातें करके वोट मांग रहे हैं. ऐसे लोगों से पंजाब के लोगों को सतर्क रहना है. पंजाब को झूठे वायदे नहीं चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''पंजाब को आज हर स्तर पर आधुनिकता की जरूरत है. ये काम कांग्रेस के बस का नहीं है. जिन्होंने दिल्ली को झुग्गी झोपड़ी में बदलने का बीड़ा उठाया है, उनका तो बिल्कुल नहीं है.''
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में आपने देखा है कि कैसे कांग्रेस अपने कैप्टन साहब के अपमान में ही ऊर्जा लगाती रही. ऐसे में पंजाब के सामने अगर कोई मजबूत विकल्प है तो वो है बीजेपी-एनडीए. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब की खेती ने भारत को हमेशा ताकत दी है. लेकिन जो दल बरसों तक पंजाब की सत्ता में रहे, उन्होंने पंजाब के किसानों को क्या दिया? पंजाब के किसान को कर्ज से, बंजर होती जमीन से, कैंसर देने वाले पीने के पानी से मुक्ति देने का इन दलों के पास कोई रोडमैप ही नहीं हैं.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 263 -
11/03/2024 366
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT