RAMESH CHANDRA MISHRA WITH TRANSPORT MINISTER NITIN GADKARI
नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी
सरकार में एक मंत्री ऐसे हैं जो अपने काम की अलग शैली के लिए जाने जाते हैं।
केंद्र सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (MORTH)
नितिन गडकरी को तो जानते ही होंगे। वह कामकाज
की अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं। नितिन गडकरी से मुलाकात और विभिन्न
मुद्दों पर बातचीत करने के बाद भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया की नितिन
गडकरी ने बताया की भारत का लक्ष्य अगले
पांच साल में अपने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर (Road
Infrastructure) को अमेरिका के बराबर करने
का है। इस लक्ष्य को पाने के लिए एक व्यापक रणनीति के तहत सरकार काम कर रही है।
इसके साथ ही उनका मंत्रालय महानगरों की भीड़ को कम करने, यात्रा के समय को घटाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के
लिए काम कर रहा है।
गडकरी के मंत्रालय में काम का तरीका
बदल गया। इस दौरान 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं आवंटित की गई हैं।
मौजूदा नीतियों को बेहतर कर अनुबंध मंजूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया।
मंत्री ने कहा, ‘‘किसी भी ठेकेदार को अनुबंध की मंजूरी के लिए मेरे पास आने की जरूरत नहीं है।
हम पारदर्शी, समयबद्ध, परिणामोन्मुख और गुणवत्ता के प्रति जागरूक हैं और तेजी से निर्णय लेते हैं। हम
मंत्रालय, ठेकेदारों और
बैंकरों को एक परिवार मानते हैं।’’
-
03/19/2025 558 -
11/03/2024 573
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT